उदयपुर, 5 मार्च : शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्मैक के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भरत योगी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रकाश पुत्र शिव नारायण निवासी शांति नगर कच्ची बस्ती हाल-किरायेदार पानेरियो की मादडी व सुरेश पुत्र नारायण निवासी शांति नगर कच्ची बस्ती लाल मगरी के कब्जे से 16.60 ग्राम स्मैक जब्त कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
उदयपुर, 5 मार्च : जिले की गोगुंदा थाना पुलिस ने 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गोगुन्दा थानाधिकारी एवं प्रशिक्षु आई.पी.एस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र हंसाराम निवासी बेकरिया के गोगुन्दा कस्बा में स्थित किराए की दुकान से विभिन्न ब्राण्ड की 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने अभियुक्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
