धारदार चाकू से पत्नी व पिता को धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

उदयपुर, 28 फरवरी : जिले की भूपालपुरा थाना पुलिस ने धारदार चाकू लेकर अपनी पत्नी और पिता को डराने-धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन सिंह पुत्र बालकिशन निवासी लोहार कॉलोनी आयड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। कुंदन भूपालपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़े 14 केस दर्ज हैं।

दुष्कर्म, मारपीट, अपहरण व एससी/एसटी मामले में फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 28 फरवरी : जिले की बेकरिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में तीन साल से फरार दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मेवाड़ों का मठ निवासी थाना बेकरिया के रहने वाले आरोपियों विक्रम पुत्र शिव और प्रकाश पुत्र शिव को गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले भी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया था। पुलिस इन दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लंबे समय से जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!