उदयपुर, 28 फरवरी : जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत मांडवा थाना पुलिस ने 4.270 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी देवीलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 फरवरी को बिकरणी-बेकरियाबड़ रोड पर लुका पुत्र नाथिया निवासी सामोली फला पोलेगरा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।
14 किलो गांजे के पौधों के साथ एक गिरफ्तार
उदयपुर, 28 फरवरी : जिले की कोटड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से उगाए गए 14.100 किलोग्राम गांजा के पौधों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामरुप मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामिया पुत्र गुला निवासी खाखरिया थाना कोटड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के गेहूं के खेत में अवैध गांजा उगाया जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
ब्राउनशुगर खरीदते हुए आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 28 फरवरी : जिले में पुलिस ने ब्राउनशुगर खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार व उनकी टीम ने कार्रवाई कार्रवाई करते हुए आरोपी कुंदन पुत्र दिनेश निवासी जनता मार्ग सूरजपोल को अम्ल का कांटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 22 फरवरी को महेंद्र सिंह निवासी भाणावतों की भागल सलूम्बर के कब्जे से 27.09 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में महेंद्र सिंह ने कुंदन को ब्राउनशुगर देने की बात कबूली थी। मामले की जांच भूपालपुरा थानाधिकारी कर रहे हैं।
