डीपीएस उदयपुर की रितिशा का वीवीएम में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा सात की प्रतिभावान छात्रा रितिशा जैन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के विद्यालय, जिला स्तर व राज्य स्तर के सभी स्तरों पर उच्च स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय कैंप में अपनी जगह बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। परीक्षा समन्वयक श्री कविश जैन ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रितिशा ने राष्ट्रीय स्तर के कैंप हेतु स्वयं को नामांकित किया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए राजस्थान राज्य के गवर्नर श्री हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में हुए भव्य समारोह में सम्मानित किया। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, एन सी ई आर टी, विभा संस्था तथा भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आई-आई-टी कानपुर में राष्ट्रीय कैंप होगा, जिसमें रितिशा राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय की होनहार छात्रा की उपलब्धि पर प्रो वाइस चेयरमेन  गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य  संजय नरवरिया तथा उप प्राचार्य श्री राजेश घाभाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता छात्रा को तथा उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!