भाजपा की संविधान विरोधी सोच देश के सामने आ गई, लगता है भाजपा का विश्वास ही संविधान में नहीं रहा – फतह सिंह राठौड़
हिंदुस्तान की आवाज है संविधान और संविधान के निर्माता का अपमान हिंदुस्तान का अपमान है – ताराचंद मीणा
उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने निकाला संयुक्त “बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च”
उदयपुर। 24 दिसंबर। उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से “बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च” निकाल कर जिलाधीश कार्यालय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम ज्ञापन सौंप कर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करी।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा “भारत रत्न” बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का पर आपत्तिजनक और असम्मानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करी तथा इस मांग को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 24 दिसंबर, 2024 को प्रातः 11:30 बजे “बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च” किया।
सम्मान मार्च कोर्ट चौराहा स्थित डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शास्त्री सर्कल होते हुए जिलाधीश कार्यालय तक निकाला गया एवं साथ ही जिलाधीश कार्यालय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रीय महोदया जी के केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर एवं साथ ही निंदनीय टिप्पणी करने पर देश से माफी मांगने के लिए आदेशित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के बाद उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के द्वारा दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को समान अधिकार दिया, स्वाभिमान से जीने का हक दिया। लेकिन गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बयान से बाबा साहेब का अपमान किया है, अपनी संविधान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा की संविधान विरोधी सोच देश के सामने आ गई, लगता है भाजपा का विश्वास ही संविधान में नहीं रहा। कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधन बाबा साहेब के अपमान को कभी सहन नहीं करेंगे। और बाबा साहेब के समान की ये लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से लड़ेंगे।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को 2024 के आमचुनाव में जनता से जो धक्का लगा है, उससे ये लोग संभल नहीं पा रहे हैं। ‘400 पार और संविधान को बदलने के सपने’ को इस आम चुनाव में संविधान की रक्षा करने वाली देश की आम जनता ने जिस तरह तोड़ा है, उससे इनमें कुंठा पैदा हो गई। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मुंह से जो शब्द निकले, वे गलती से नहीं निकले। अगर गलती से निकले होते तो माफी मांग लेते। लेकिन आज तक भाजपा के लोग श्री अमित शाह के उस बयान पर कुतर्क कर रहे हैं। यही बात इनकी असली नीयत दिखाती है।
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने कहा कि हिंदुस्तान की आवाज है संविधान और संविधान के निर्माता का अपमान हिंदुस्तान का अपमान है। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी ने देश के हर नागरिक को सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है। लेकिन गृह मंत्री श्री अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है, जिसके लिए श्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए।
सम्मान मार्च एवं ज्ञापन देने वालो में कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेश सुथार, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सोमेशर मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दलपत सिंह चुंडावत, मोहम्मद अय्यूब, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस महासचिव जय निमावत, उदयपुर देहात जिला महासचिव भूपेंद्र चौहान, उदयपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, शांता प्रिंस, महेंद्र डामोर, लक्ष्मी लाल सोनी, देहात जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह, पूर्व पार्षद गौरव प्रताप सिंह, शंकर चंदेल, प्रशांत श्रीमाली, गणेश लाल मेघवाल, तीरथ सिंह खेरलिया, गोपाल सरपटा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
