उदयपुर, 22 दिसंबर ): जिले की पहाड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रमेश भगोरा पुत्र देवा भगोरा निवासी हल्दुघाटा पहाड़ा को गुजरात के अरवल्ली जिले के धोलवणी से गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी गणपत सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रमेश को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। रमेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, 6 साल से था फरार
