उदयपुर 19 नवंबर. वानरेश्वर हनुमान मंदिर व्यवस्था समिति गणपति विहार वार्ड 37 स्थित वानरेश्वर हनुमान मंदिर पर आज हनुमान जी को 108 व्यंजनों का भोग धराया गया व भजन संध्या, सुन्दरकाण्ड पाठ व महा आरती का आयोजन हुआ। मंदिर समिति के सचिव क्षेत्रीय पार्षद अरविन्द जारोली ने बताया इस अवसर पर पंडित मिठ्ठालाल जोशी द्वारा भजन व सुंदरकांड पाठ किया गया इस अवसर पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व मंत्री जगदीश राज श्रीमाली,पूर्व विधायक मावली धर्मनारायण जोशी, प्रमोद सामर,विवेक कटारा, भंवरलाल सुवालका,विजय विप्लवी, जितेंद्र मारू,दिनेश माली आदि ने महा आरती में भाग लिया समिति के संयोजक देवकिशन में नरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉक्टर भारत भूषण ओझा,डाँ. सुरेश जोशी, ललित सेन, गोवर्धन सुथार ,अशोक समदानी ,सुधीर मेहता, वीरेंद्र सेन, दिनेश मेंनारिया ,दुर्गेश नागदा ने व्यवस्था संभाली पधारे भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया संचालन अरविन्द जारोली ने किया व धन्यवाद डॉक्टर भारत भूषण ओझा ने ज्ञापित किया
वानरेश्वर हनुमान जी को धराया भोग
