उदयपुर। धानमण्डी स्थित श्री जीवनदाता हनुमान जी के अन्नकूट सूचना बाबत् हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री जीवनदाता हनुमान जी का अन्नकूट महोत्सव दिनांक 09/11/2024 शनिवार को आयोजित किया जाऐगा। इस अवसर पर हनुमान जी को भव्य श्रृंगार धराया जाऐगा पूरे चौक में सजावट की जाऐगी । महामंत्री राजेश दया ने बताया की श्री जीवनदाता हनुमान जी की भव्य आरती साँय 7 बजे की जाऐगी एवं आरती के पश्चात 3000 भक्तों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाऐगा । निवेदक अध्यक्ष श्री जीवनदाता हनुमान सेवा समिति धानमण्डी हनुमान चौक उदयपुर राजस्थान
श्री जीवनदाता हनुमान जी अन्नकूट 9 को
