चुनावी मौसम में पुलिस ने पकड़ी लाखों की नकदी व शराब

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

सलूंबर, 3 नवंबर : जिले की झल्लारा थाना पुलिस ने लाखों रुपए की नकदी पकड़ी है। सलूंबर ​विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगाई गई नाकाबंदी के दौरान 3 लाख 90 हजार रुपए की नकदी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार झल्लारा चेक पोस्ट पर पकड़ी नकदी के बारे जांच की जा रही है कि वह कहां से और किस उद्देश्य ले जाई जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अवैध देशी महुवा की 4 हजार लीटर महुवा वॉश भी नष्ट की। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!