उदयपुर 20 अक्टूबर । मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट व रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका के संयुक्त तत्वाधान में अशोका पैलेस बिल्डिंग सो फीट मेन रोड शोभागपुरा उदयपुर मे आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन मुख्य संरक्षक डा. ओ पी महात्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। ट्रस्ट की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती वैष्णव ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे प्रतिदिन दो धण्टे बालिकाऔ , महिलाओं व बुज़ुर्गों को लट्ठ अथवा तलवार चला विषम परिस्थिति मे स्वयं की रक्षा करना सिखाया गया व आज समापन मे सभी शिविरार्थी को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की इसमे मुख्य प्रशिक्षक नीलकंठ अखाड़े के उस्ताद गुरु गौरीशंकर वसिटा रहे ।
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने मे श्रीमती सपना भाटी, वीना राजगुरु, नारायण वैष्णव , मुकेश वाधवानी, गिरीश राजानी, डा. रजनीश कुमावत, कु. विजय सिंह कच्छवाहा का सराहनीय सहयोग रहा।
शिविर मे स्वेच्छा से भाग लेने वालों मे विशेष सेक्रेटरी अशोका रजनीश कुमावत, लोकजन अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा, प्रेमलता कुमावत , बसंती वैष्णव , एकार्थ पुरोहित, धर्मपाल जाट, चंदा चौधरी , कुसुमलता सुहालका, रीना रधुवंशी, वेबी हिरल वसीटा, वेबी नंदनी छाजेड, अर्चना जैन, गंगा गरासिया, अण्दु बाई, सहित 45 लाभार्थी थे । ट्रस्ट के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर श्री हीरालाल सोनी ने अपनी सेवाये देने की पेशकश की जिसे स्वीकार करते हुए अध्यक्ष बसंती वैष्णव ने उन्हें उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर स्वागत किया गया ।
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
