एडवोकेट शिखर बेरी सूद को मिला राष्ट्रीय अवार्ड

उदयपुर के युवा अधिवक्ता शिखर बेरी सूद को जयपुर में जगतपुरा में आयोजित एक भव्य समारोह में महिला कल्याण और बाल श्रम निवारण हेतु उल्लेखनीय कार्यों के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट शिखर बेरी ने इस जनजाति बहुल क्षेत्र में बालविवाह के कारण विधवा जीवन व्यतीत करने को विवश होने अथवा गौना नहीं होने और पति द्वारा अन्यत्र विवाह कर लेने पर दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर अनेक महिलाओं के पुनर्वास तथा बालश्रम के अनेक मामलों का निपटारा किया है।

भव्या फाउंडेशन, जयपुर द्वारा आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में देश के अनेक हिस्सों से अनेक गणमान्य महानुभावों, ओलंपिक खेल विजेताओं एवं अन्य सेलिब्रिटीज ने भाग लिया।

उक्त कार्यक्रम में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा समाज सेवा, महिला एवं बाल अधिकार, शिक्षा, पर्यावरण, खेल, मनोरंजन, वृद्ध एवं विकलांगों हेतु कार्य कर रहे व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें उदयपुर से केवल आपका ही चयन हुआ था।

एडवोकेट शिखर ने इस अवॉर्ड को अपने माता पिता, गुरुजनों और सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि ऐसे अवॉर्ड समाज सेवा हेतु प्रेरक का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे दूने उत्साह से समाज में व्याप्त कुरीतियों और कुप्रथाओं के विरुद्ध अपने संघर्ष को और व्यापक करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!