नीरजा मोदी स्कूल को एक्सीलेंस इन एक्सपेरिएंशल लर्निंग अवॉर्ड’

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर को शिक्षा जगत में एशिया की सर्वश्रेष्ठ मेगज़ीन एजुकेशन वर्ल्ड समूह द्वारा  एक्सपेरिएंशल लर्निंग में उत्कृष्टता  2024-25 श् अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने बताया कि एजुकेशन वर्ल्ड मैगज़ीन समूह द्वारा आयोजित यह अवॉर्ड समारोह  विश्व की के सबसे वृहद और गहन सर्वेक्षण प्रक्रिया का परिणाम है, जिसमें शिक्षा जगत के बुनियादी और महत्वपूर्ण मानदंडों को शामिल किया गया है।
नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर, शैक्षिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अग्रणी है और समग्र छात्र विकास के प्रति समर्पित एक उच्च संभावनाओं वाला संस्थान तेजी से उभर रहा है। हमारे नवाचारी कार्यक्रम, अत्याधुनिक सुविधाएं, और युवा मस्तिष्कों को पोषित करने की प्रतिबद्धता हमें प्रगतिशील शिक्षा का प्रतीक बनाती हैद्य
बाल-केंद्रित दृष्टिकोण, अवधारणाओं की समझ, हाथों से किए जाने वाली गतिविधियों, परियोजना आधारित शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर केंद्रित है। विशेष रूप से तैयार किए गए अंग्रेजी पाठ्यक्रम के माध्यम से हम छात्रों की प्रवाह, शब्दावली, रचनात्मक लेखन और वैश्विक अवसरों के लिए तैयारी को बढ़ावा देते हैं। इन सभी आयामों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु यह अवॉर्ड 17 अक्टूबर 2024 को लीला एंबियंस, गुरुग्राम में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत के प्रमुख स्कूलों के निदेशको, प्रधानाचार्याे और  शिक्षाविदों की उपस्थिति में नीरजा मोदी स्कूल की निदेशिका साक्षी सोजातिया को मेगज़ीन के मुख्य संपादक भाविन शाह ने अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था के फाउंडर प्रोफेसर रणजीत सिंह सोजतिया, ट्रस्टी रीना सोजतिया, डॉ.धु्रव सोजतिया और नेहल सोजतिया, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!