दाधीच समाज द्वारा कन्या पूजन समारोह आयोजित

उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की नवगठित उदयपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा  मां दधिमथीं माताजी के मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दधिमथी माता जी के  भजन ,मंगल पाठ , छंद गुणगान , भोग  एवं आरती हुई।
जिला अध्यक्ष डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सभी दाधीच  बन्धुओं द्वारा परिवार के सहित  माताजी का आशीर्वाद, व प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री मंजू लता शर्मा, राष्ट्रीय सचिव निर्मला दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष रितु दाधीच, डॉ.किरण आचार्य प्रदेश महिला अध्यक्ष महर्षि दधीचि जन कल्याण संस्थान सीताराम  शर्मा जिला अध्यक्ष महर्षि दधीचि जनकल्याण संस्थान कल्याण श्रीमान  आशुतोष  शर्मा ,राजेश  जोशी,केदार  दाधिच,राजेन्द्र  शर्मा, पंकज पचोली ,देवेन्द्र व्यास, कैलाश दाधीच, भगवती लाल शर्मा ,अशोक आचार्य, देवेश दाधीच ,समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री प्रभा, सोनिया पचोली सचिव अलका दाधीच ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!