19 वर्ष छात्र जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन

टूस डांगियान ,नवानियाखेरोदा व कीकावास ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
कड़े संघर्षपूर्ण लेकिन रोमांचक मुकाबलो में अपने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीते 

उदयपुर 25सितंबर। राउमावि डबोक की मेजबानी में डबोक के जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ व आनंद विद्या भारती संस्थान के खेल मैदान पर खेली जा रही 68 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) में आज तीसरे दिन आज प्री क्वार्टर और क्वार्टर मुकाबले खेले गए। आयोजन सचिव जगदीश मेनारिया ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबलो में किकावास ने तुलसी अमृत कानोड़ को , राउमावि खेरोदा ने राउमावि  रुण्डेडा को ,राउमावि टूस डांगियांन ने उदय शिक्षा मंदिर खेरोदा को तथा राउमावि नवानीया ने फतहनगर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर
लिया । प्रतियोगिता संयोजक व प्रधानाचार्य सोनल हेडा ने बताया कि
गुरुवार को सुबह पहला सेमीफाइनल मुकाबला राउमावि किकावास वर्सेस राउमावि खेरोदा के मध्य एवं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टूस डांगियान वर्सेस नवानिया के मध्य खेला जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!