बजट घोषणा के तहत उदयपुर संभाग में 217 कामों के लिए 219 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

सरकार ने दी बड़ी सौगात
उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी की पहल पर जारी हुई स्वीकृतियां
बांसवाड़ा संभाग में 161 कामों के लिए 47 करोड़ स्वीकृत
उदयपुर, 25 सितंबर। प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा सड़क तंत्र को सुगम व सुदृढ बनाने को लेकर राज्य सरकार पूर्णतया गंभीर है। राज्य सरकार के पहले पूर्ण बजट में की गई घोषणाओं में सरकार का सबका साथ सबका विकास का ध्येय और विकसित राजस्थान 2047 विजन परिलक्षित हुआ। सरकार अब उन घोषणओं को त्वरित गति से अमलीजामा पहनाने को लेकर भी दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश भर में 1265 सड़क निर्माण कार्यों के लिए 650.11 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की। इसमें उदयपुर व बांसवाड़ा संभाग को भी बड़ी सौगातें दी गई। उदयपुर संभाग में 217 कार्यों के लिए 219 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। वहीं बांसवाड़ा संभाग में 161 कामों के लिए 47 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
उदयपुर संभाग को यह मिली सौगातः
सरकार की ओर से जारी स्वीकृतियों में उदयपुर संभाग के उदयपुर, सलंूबर, राजसमंद एवं चित्तौड़गढ़ जिलों में कुल 217 कामों के लिए 219 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां जारी गई हैं। इसमें उदयपुर जिले में 117 कामों के लिए 5367.25 लाख, राजसमंद जिले में 77 कार्यों के लिए 11625.25 लाख, चित्तौड़गढ़ जिले में 21 कार्यों के लिए 4405.75 लाख तथा नवगठित सलूम्बर जिले में 2 कार्यों के लिए 518 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
बांसवाड़ा संभाग में यह होंगे कामः
बांसवाड़ा संभाग में सरकार ने कुल 161 कामों के लिए 4707.10 लाख रूपए की स्वीकृतियां जारी की हैं। इसमें बांसवाड़ा जिले में 75 कार्यों के लिए 943.50 लाख, डूंगरपुर में 60 कार्यों के लिए 2990 लाख तथा प्रतापगढ़ जिले में 26 कार्यों के लिए 773.60 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!