डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल रागमाला चित्रकला को अब विश्व स्तर पर अनूठी पहचान दिला रही, स्विट्जरलैंड की प्रदर्शनी में रागमाला के चित्रों की धाक 

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार, म्यूजियम रिटबर्ग की निदेशक एनेट भगवती की रही मौजूदगी 
उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पहल अब मेवाड़ की रागमाला चित्रकला को विश्व स्तर पर भी अनूठी पहचान प्रदान कर रही है। स्विट्जरलैंड के म्यूजियम रिटबर्ग ज्यूरिख में विश्व स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी गत 20 सितंबर से लगातार चल रही हैं। इस चित्रकला प्रदर्शनी में विशेष आमंत्रण पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के नेतृत्व में यहां प्रदर्शित किए रागमाला चित्रकला पर आधारित चित्र आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। म्यूजियम रिटबर्ग की निदेशक एनेट भगवती ने कहा कि कला और कलाकारों के उत्साह वर्धन के लिए स्विट्जरलैंड पधारे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ प्राचीनकाल से ही विभिन्न कालाओं और हुनरमंदों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यकर्ता आ रहा है। वर्तमान में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न कलाकृतियों को मंच प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रागमाला चित्रकारों ने अपनी अनूठी कलाकृतियों के माध्यम से रागों और रागनियों का जीवंत चरित्र चित्रण किया है, जिसकी धाक विश्व स्तरीय मंचों पर भी अलग छाप छोड़ रही है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार और म्यूजियम रिटबर्ग की निदेशक एनेट भगवती का आभार व्यक्त करते हुए मेवाड़ आने का न्योता दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!