34वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म शिविर 23 सितंबर से

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

निःशुल्क अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 27 को
उदयपुर, 19 सितंबर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में 34वें निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 सितंबर से 27 सितंबर तक किया जायेगा।
शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में कमर, जोड़ों, घुटनों व एडी के दर्द, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या आदि जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन और बस्तिकर्म, विरेचन कर्म, नस्य कर्म रक्त मोक्षण एवं आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म विधाओ से किया जाएगा।
डॉ औदिच्य ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन 27 सितंबर को निःशुल्क अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा जिसमें  कोटा के विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश तिवाड़ी सेवाएं देंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!