भारत की परिभाषा है हिन्दी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूर्णिमा नराणिया के अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत टीना, डिम्पल एवं खुशी कुमारी के द्वारा कविता पाठ किया गया। नीलू चौहान द्वारा मुक्तक प्रस्तुत किया गया। नेहा भगोरा एवं मोरान्तिका द्वारा हिन्दी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। सुशीला डोडिया द्वारा हिन्दी के महत्व को बताया गया। रेखा ने गीत की प्रस्तुति दी। सुनिता, गंगा मेघवाल एवं ज्योति मेघवाल ने स्लोगन प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती पायल पानेरी ने कविता पाठ किया, साथ ही प्राचार्या उद्बोधन में हिन्दी के सकारात्मक पक्षों पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा यह भी कहा गया कि हिन्दी जीवनपर्यन्त का उत्सव है ना कि एक दिन का ओर हम अपने दैनिक कार्यों के लेखन में हिन्दी को प्राथमिकता दे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री खुशी कुमारी एवं सदफ मकरानी ने किया। कार्यक्रम में पूर्णेश कोठारी, श्रीमती रंजना भटनागर, शिव प्रसन्न सिंह, श्रीमती हीना जैन एवं पायल पानेरी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!