एशियन यूथ चैंपियनशिप में राजस्थान के इंटरनेशनल ऑर्बिटर विकास साहू निभाएंगे  निर्णायक की भूमिका 

बाली (इंडोनेशिया) में खेली जाने वाली “एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप” स्पर्धा के लिए “ऑर्बिटर” नियुक्त

खिलाड़ियों सहित 66 लोगों के भारतीय दल के साथ भारत से 3 निर्णायक भी करेंगे देश का प्रतिनिधित्व ।

चीन, भारत, जापान, बांग्लादेश, सऊदी अरब जैसे 50 से अधिक देशों के कई दिग्गज युवा खिलाड़ियों की रहेगी उपस्थिति ।

उदयपुर. भारतीय शतरंज खेल जगत में अपनी शानदार छवि बना चुकी “चेस इन लेकसिटी” उदयपुर के सचिव, अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी, नेशनल इंस्ट्रक्टर एवं अनुभवी इंटरनेशनल ऑर्बिटर, सेंट एन्थोनी स्कूल में पिछले 18 वर्षो से कार्यरत विकास साहू को उनके कार्यानुभव के आधार पर 13 से 22 अक्टूबर 2022 तक बाली (इंडोनेशिया) में खेली जाने वाली “एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप” स्पर्धा के लिए “ऑर्बिटर” नियुक्त किया गया है । लेकसिटी संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि भारतीय ऑर्बिटर कमीशन के चेयरमेन IA धर्मेंद्र कुमार (बिहार) के अलावा IA अरासु बी. (कर्णाटक) के साथ ही IA विकास साहू (राजस्थान) की नियुक्ति अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के निर्णायक प्रतिनिधि के तौर पर एशियन चेस फेडरेशन की ओर से की गई है । 
                बाली जैसे मशहूर पर्यटन स्थल पर आयोजित की जा रही इस स्पर्धा में चीन, भारत, जापान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, सिंगापूर, पाकिस्तान, सऊदी अरब जैसे 50 से अधिक देशों के कई दिग्गज युवा खिलाड़ियों की रहेगी उपस्थिति जिसमें कुल 10 दिनों में क्लासिकल, रेपिड एवं ब्लिट्ज स्पर्धाएं खेली जाएँगी । हाल ही में चेन्नई, भारत में संपन्न हुई 44वीं ओलिंपियाड शतरंज स्पर्धा में साहू प्रचार कमेटी के सदस्य रहे । विकास वर्ष 2009 में भी भारत के प्रबंधक के रूप में वियतनाम देश जा चुके है जहां एसोसिएशन ऑफ़ साउथीस्ट एशियन नेशंस (ASEAN) के देशों के टीमों के बिच भारतीय टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ था । 
                     अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2016 में नेशनल इंस्ट्रक्टर, 2017 में फीडे ऑर्बिटर और 2019 में इंटरनेशनल ऑर्बिटर बने विकास विगत 18 वर्षों से शतरंज के क्षेत्र में खिलाड़ी, कोच, ऑर्बिटर एवं देश के प्रसिद्ध आयोजक के तौर पर सुचारु रूप से जुड़े है, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के ओर से कोविड-19 के समय से ही सम्पूर्ण राजस्थान का “नोडल अधिकारी” भी नियुक्त किया गया है ।
विगत वर्षों में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) की ओर से अधिकृत रूप से नियुक्त होकर कई बार राष्ट्रीय स्पर्धाओं, अंतर्राष्ट्रीय ग्रांडमास्टर स्पर्धाओं, रेटिंग स्पर्धाओं एवं राज्य स्पर्धाओं में कार्य कर चुके है ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!