बड़गांव स्कूल के जितेन्द्र ने कुश्ती में जीता गोल्ड

उदयपुर, 11 सितंबर। 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छात्र-छात्रा के प्रथम समूह में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़ागांव के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षिका लता गहलोत ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता (68 किग्रा ग्रीको वर्ग) में कक्षा 10 के जितेंद्र सेन ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे आगामी दिनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। वही कराटे प्रतियोगिता अंडर 19 वर्ग में पूनम नागदा और जूड़ो अंडर 17 में नैतिक ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को वर्णन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना गिलूंडिया सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!