जनपद सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित डी.पी.एस. उदयपुर  के विद्यार्थी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। संस्कृत भारती उदयपुर द्वारा संस्कृत दिवस के उपलक्ष में आयोजित संस्कृत सप्ताह में डी पी एस. उदयपुर  के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि ‘‘कनिष्ठ एवं वरिष्ठ‘‘ दो वर्गों में आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में ‘‘संस्कृत श्लोक पाठ’’ में कनिष्ठ वर्ग में कृतिका विजय प्रथम और वरिष्ठ वर्ग में आन्या सिंह तृतीय स्थान पर रही। ‘‘संस्कृत गीत‘‘ प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में डी. पी. एस. उदयपुर  के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।‘‘ श्लोक आधारित चित्रकला ‘‘प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में पुलकित आमेटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वरिष्ठ वर्ग में कनिका देशमुख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
डी.पी. एस. उदयपुर  के सर्वाधिक 20 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में संस्कृत में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पर महर्षि पाणिनि पुरस्कार‘‘ प्रदान किए गए। डी पी एस. के वरिष्ठ संस्कृत अध्यापक निरंजन टेलर को संस्कृत शिक्षण में विशेष योगदान के लिए ‘‘संस्कृति गौरव सम्मान‘‘ प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चौयरमैन गोंविद अग्रवाल ने सभी विद्यार्थीयों व पुरस्कार प्राप्त करने वाले षिक्षक को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!