टनल में फंसे बैल को बचाने गए युवक की मौत

रेस्क्यू टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
उदयपुर, 11 अगस्त (ब्यूरो): जिले के अलसीगढ़ क्षेत्र में टनल में फंसे बैल को बचाने गए युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलसीगढ़ बांध के पास बनी 150 फिट गहरी सुरंग में एक बैल गिर गया। जिसे बाहर निकालने के लिए दो भाई राजू व रमेश मीणा (42) पुत्र मंगल मीणा टनल में उतरे। काफी मशक्कत के बाद भी जब वे बैल को बाहर नहीं निकाल पाए तो रमेश ने राजू को सहायता के लिए और लोगों को बुलाने हेतु टनल से बाहर भेज दिया और खुद बैल को ढूंढने में लगा रहा। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और जान गवां बैठा। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम को सूचित किया गया। जिसने शनिवार की देर रात करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवक का शव बाहर निकाला। मृतक रमेश जिले के नाई क्षेत्र के आड़ गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टनल के जिस भाग में बैल गिरा हुआ दिखा था वहां लगभग 5 फीट पानी था। लेकिन बैल को निकालते—निकालते राजू और रमेश करीब 300 मीटर तक अंदर चले गए थे, जहां लगभग 8 फीट था। इस बीच राजू बाहर आ गया और रमेश अंदर ही रहा और हादसे का शिकार हो गया। रेस्क्यू टीम को रमेश को शव टनल में 400 मीटर अंदर जाने के बाद 10 फीट पानी के बीच दलदल में फंसा मिला। इससे पहले टीम ने बैल को भी बाहर निकाल लिया था। इस दौरान ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नाई थानाधिकारी नरपत सिंह व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। गौरतलब है कि 32 फीट भराव क्षमता वाले अलसीगढ़ बांध से इस 2.5 किमी लंबी टनल से सीसारमा नदी में पानी लाया जाता हैं। सीसारमा से पिछोला में पानी भेजा जाता है। इसी ढाई किलोमीटर लंबी टनल में फंसकर युवक की जान गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!