मुस्कान क्लब ओपन वरिष्ठ नागरिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उदयपुर। मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड द्वारा आयोजित “वरिष्ठ नागरिक  ओपन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता” मे शहर के सात प्रमुख वरिष्ठ नागरिक संघटनों के 27 प्रतिभागियों ने फिल्मी व गैर फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी।  प्रतियोगिता के निर्णायक गायन कला मे निष्णात डा. सीमा राठौड़ , श्रीमती  राजेश्वरी हरकावात व श्री इंद्र देव पियूष रहे।
पुरुष व महिला वर्ग मे क्रमशः चंद्र शेखर परसाई (मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब उदयपुर –  ए मेरे प्यारे वतन) व श्रीमती स्नेह लता जैन (लोढा) (वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर – सलाम उन  शहीदों को) प्रथम ; राम रघुवीर सिंह ( मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब उदयपुर – तू मेरा कर्मा ) व श्रीमती अल्का बक्षी (वरिष्ठ नागरिक संस्थान उदयपुर –  ए मेरे वतन के लोगो )  द्वितीय, ईश्वर कौस्तुभ (महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक क्लब उदयपुर – हम लोगो को समझ सको तो) व श्रीमती उषा कुमावत (मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब उदयपुर – सारे जहां से अच्छा ) – तृतीय रहे।
श्री कांति लाल पुनमिया ने सभी विजेताओं को अपनी ओर से पुरस्कार देने की घोषणा की जो आयोजकों के पुरस्कार के साथ 15 अगस्त कार्यक्रम मे गट्टानी फाउंडेशन की संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी द्वारा दिये जायेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत मे ईश वंदना के पश्चात गट्टानी फाउंडेशन के केयर टेकर नीरज गट्टानी, के के त्रिपाठी, डा नरेश शर्मा ऐवं सूरजमल पोरवाल ने तीनों निर्णायकों का शाल उपरणा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. नरेश शर्मा द्वारा किया गया व के के त्रिपाठी ने धन्यवाद दिया । राष्ट्रगान से कार्यक्रम समाप्त हुआ। यह  जानकारी मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!