11 हजार कावड़िये करेंगे महादेव का अभिषेक

दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की स्थापना
मंगल भवन अमंगल हारी से गुंजा गंगोद भव कुंड परिसर

उदयपुर 03 अगस्त / शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 09 अगस्त को गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 19वीं विशाल कावड यात्रा के हर वर्ग की भागीदारी को लेकर  आयोजित सात दिवसीय समारोह के तीसरे दिन शनिवार को गंगु कुंड परिसर में बने नगर निगम सामुदायिक भवन में महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। पंडित पवन शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, एडवोकेट उदय सिंह देवडा की टीम द्वारा 24 घंटे तक विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ संगीतमय रामायण पाठ किया जायेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, सात दिवसीय समारोह संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद एवं गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी,  विजय वैष्णव,  मानसिंह हाडा, सुरेश रावत, महेश भावसार, भागीदारथ  सिंह, सुरेश साहू, संतोष शर्मा, गोपाल रावल, पुष्कर दवे, शेखर रावल, कर्ण सिंह शक्तावत, लोकेश शर्मा, नीतिश पुरोहित सहित भक्त उपस्थित थे।
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन रविवार को:-
महादेव धर्मोत्सव समिति के विजय वैष्णव ने बताया कि रविवार को सायं 05 बजे दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का समापन कर महाअरती की जायेगी। समिति की ओर रामायण पाठ में आने वाले भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!