उदयपुर। जोधाणा पब्लिसिटी की ओर से शहर के बी एन कॉलेज ग्राउंड में चल रहा अंडरवाटर फिश टनल के साथ ही शॉपिंग का महाकुंभ का 28 जुलाई का अतिम दिन रहेगा।
जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि सोमवार को भी रविवार जैसी भीड़ रही। मेले में बच्चों से लेकर युवा महिला पुरुष एवं बुजुर्गों तक के लिए कई आकर्षक एवं घरेलु चीजें है जो कि हर वर्ग के लिए लगातार आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। व्यापारियों ने बताया कि अब तक चार से पांच बार इस मेले में लगातार आ चुके हैं। हर बार वह कुछ नया खरीद कर ही ले जा रहे हैं।
गौड़ ने बताया कि यह मेला देश-विदेश के लजीज व्यंजनों से महकता हुआ है। यहां पर विभिन्न प्रकार की लगभग सत्तर स्टॉल्स लगी है। जहां पर लोगों के मनपसंद के कपड़े एवं घरेलू आइटम मिल रहे हैं। मेले के चौथे दिन ही शहरवासियों की भीड़ उमड़ रही है। उदयपुर के मौसम के हिसाब से भी मेले पर काफी असर रहा है। रिमझिम बरसात का दौर हो या सुहाने मौसम का मेले में हमेंशा हर स्टॉल और डिकाउंट सेलों के काउंटर पर खरीददारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
मेले में अपने उत्पाद बेचने आए व्यापारी ने बताया कि उनके पास कद्दू के बीज जो कि हार्ट, शुगर और बीपी को कंट्रोल करने के काम में आते हैं ऐसे कई तरह के आईटम हैं जो शरीर की विभिन्न व्याधियों से छ़ुटकारा दिलाने में लाभकारी है। जैसे सूर्यमुखी एवं चियासिट घुटनों के दर्द में लाभकारी माना जाता है। इनके साथ ही जो आम तौर पर लोग जिन्हें देखते ही खरीदते हैं उनमें अनारदाना, आलु बुकारा, हरडे, पाचक मुखवास, हींग पेड़ा, इमली लड्डु, आंवला, सुपारी, आमचुर्ण, पोदीना वटी, पीपल, पाचक सोफ, मीठा छुआरा, अजवायन, पाचक अदरक, पाचक पानचुरी, जेम्स लेजी, जीरा गोली, मसाला, केरी जेली, आम टॉफी, खट्टी खारक, खट्टा आम, पापड़, हींग गोली आदि उपलब्ध हैं। मेला अब अपने अन्तिम चरण में होने के कारण खरीददारों की संख्या एकाएक बढ़ रही है।
हर वर्ग का चहेता बना अंडरवाटर फिश टनल मेला अब अपने अन्तिम चरण में
