उदयपुर। आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान, उदयपुर में संचालित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज दिनांक 18 जुलाई, 2024 को आयोजित किया गया | कार्यक्रम में 28 प्रशिक्षनार्थियों को टूलकिट दिए गए | आज के कार्यक्रम में आकृति क्रिएशन्स, बुटीक की संचालिका,फैशन डिज़ाइनर एवं उदयपुर की मानी हुई फैशन आइकॉन,आकृति मलिक एवं दीप्ति गन्ना, संचालिका परफेक्ट मेकओवर स्टूडियो रहीं | आज के कार्यक्रम में प्रशिक्षनार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल से ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया एवं इस प्रयास को अतिथियों ने सराहा |
कुछ प्रशिक्षनार्थियों ने आज के अतिथियों के समक्ष अपने ट्रेनिंग के अनुभव साझा किए व भविष्य में अपने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्लान के बारे में बताया | अतिथियों ने सभी को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं महिलाओं की हर क्षेत्र में बढती भागीदारी का उदाहरण दिया | साथ ही उन्होंने एक सफल नारी का सकारात्मक प्रभाव पुरे परिवार की शिक्षा एवं आमदनी पर जिस तरह से पड़ता हे उस पर भी चर्चा की | दीप्ति गन्ना ने ब्यूटी केयर क्षेत्र में असीम संभावनाओं के बारे में भी जानकारी देकर सभी को प्रोत्साहित किया | इस समापन कार्यक्रम में आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान से शरद माथुर, वैभव गुप्ता, दुर्गा कुंवर सिसोदिया, प्रकाश कुमावत एवं ट्रेनर के रूप में उषा कुमावत की भी भागीदारी रही |
