मत्स्य विभाग सचिव जतिंद्र नाथ ने ली अधिकारियों की बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर 24 सितंबर। सचिव मत्स्य विभाग भारत सरकार जतिन्द्र नाथ स्वैन वरिष्ठ आईएएस की अध्यक्षता में राज्य में मत्स्य विकास व योजनाओं की समीक्षा बैठक मत्स्य भवन, रानी रोड़, उदयपुर के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभाग के अधिकारीयों ने भाग लिया।
बैठक के प्रारम्भ में क्षेत्रीय उप निदेशक लायक अली द्वारा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सचिव, मत्स्य विभाग, भारत सरकार का स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात बैठक में राज्य के समस्त मत्स्य अधिकारीयों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति मत्स्य विकास के कार्यों की जानकारी दी।
मत्स्य विकास को बढ़ावा देने पर को चर्चा
विभाग के उप निदेशक डॉ.सी.पी. जुयाल द्वारा मत्स्य विकास के विभिन्न कार्यक्रमों का पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया तथा विभाग द्वारा संचालित मत्स्य विकास के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गयी। सचिव भारत सरकार ने केन्द्रीय योजनाओं का लाभ लिया जाकर राज्य में मत्स्य विकास को बढ़ावा देने तथा भारत सरकार से प्राप्त होने वाली स्वीकृतियों के अनुसार षीघ्र कार्य प्रारम्भ करवाया जाये।
बढ़ाएं मत्स्य बीज उत्पादन की क्षमता 
सचिव जतिन्द्र नाथ स्वैन ने राज्य में (मत्स्य सेक्टर) में निजी निवेश को बढ़ावा देने हेतु देश की प्रमुख मत्स्य औद्योगिक कम्पनियों को बुलाकर राश्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करवाने हेतु निर्देश दिए जिससे मत्स्य विकास के कार्य में निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जा सके। इसके अतिरिक्त राज्य में उपलब्ध जलाशयों को देखते हुए मत्स्य बीज उत्पादन की क्षमता को बढाये जाने, केन्द्रीय प्रवर्तित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का व्यापक प्रचार-पसार कर अधिक प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपलब्ध केन्द्रीय सहायता का समय-समय पर उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण भिजवाये जाने हेतु कहा।
बैठक के अन्त में डॉ. अनिल कुमार जोशी सहायक निदेशक मत्स्य प्रशिक्षण एवं सर्वेक्षण उदयपुर ने आभार व्यक्त किया
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!