जल को बना नहीं सकते, तो बर्बाद भी न करें – डॉ पी.सी. जैन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन में वर्तमान प्रवृत्ति और चुनौतियॉ
विषय पर तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार
प्रतिभागियों ने एक स्वर से जल संरक्षण की ली शपथ ….

उदयपुर 26 जून / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के संघटक विधि विभाग की ओर से प्रतापनगर स्थिति आईटी सभागार में ‘‘ औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन में वर्तमान प्रवृत्ति और चुनौतियॉ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार के दूसरे दिन देश विदेश से आये प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत कर जल प्रबंधन की नवीन तकनीकों से अवगत कराया।
पहले तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. पी. सी. जैन ने आर.ओ. और ट्यूब वेल के जल की टीडीएस जांच कर आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि पानी में 250-500 टीडीएस को सबसे ज्यादा गुणकारी बताया, हमारी नदियॉ मैला ढो रहीं है तो हम सभी नागरिकों का, औद्योगिक संस्थानों का यह कर्तव्य बनता है कि जल संरक्षण की अपने घर से ही शुरुआत करें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पानी बना नहीं सकते तो बर्बाद होने से भी रोकें, अपनी दैनिक आदतों में सुधार करें। सत्र की अध्यक्षता डॉ. रेखा व्यास, सह अध्यक्ष डॉ. अंजू गेहलोत थी। डॉ. के.के.त्रिवेदी ने संचालन एवं आभार व्यक्त किया।
तकनीकी सत्र में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से वक्ताओं ने हिस्सा लिया। डॉ. सतीश नागर, दीप्ति शर्मा, डॉ. किरण चौहान, सुलक्षना सांचोर, रेखा सनाढ्य, बुलबुल चौटर्जी, डॉ. सुरेंद्र सिंह चुण्डावत, राहुल अग्रवाल, पुष्पा लोहार, कीर्ति जावरिया, नीरव पंड्या, डॉ. दिलीप शर्मा, शबनम तोबवाला, अंजू कावडिया, केसर कुंवर, वरुण बया ने औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन करने हेतु वैधानिक सुझाव साझा किये।

पुस्तक का हुआ विमोचन:- प्राचार्य डॉ. कला मुणेत ने बताया सेमीनार में अतिथियों द्वारा डॉ. चन्द्र शेखर, डॉ. जय सिंह जोधा द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ पर्यावरण अध्ययन ’’ का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मीता चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, अंजु कावड़िया,  डॉ. प्रतीक जांगिड,  डॉ. के.के. त्रिवेदी,  भानु कुंवर सिंह, छत्रपाल सिंह, डॉ. ज्ञानेश्वरी सिंह राठौड, डॉ. विनिता व्यास, डॉ. रित्वी धाकड, निरव पाण्डे्य, भानु कुंवर राठौड़, चिराग दवे सहित अकादमिक सदस्य एवं बड़ी संख्यॉ में शहर के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!