17 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

टेलीग्राम मैसेंजर ऐप से टिकट बुकिंग टास्क पूरा लाखों का मुनाफा कमाने के नाम करता था ठगी 

डूंगरपुर, 15 जून (ब्यूरो)।  साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने देश के कई राज्यों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया। टेलीग्राम मैसेंजर ऐप से टिकट बुकिंग टास्क पूरा करने पर बड़ा मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी की वारदात की थी। पुलिस उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साइबर थानाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया- विशाल पुत्र गजानंद मेहता निवासी माल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि 21 मार्च को उसके टेलीग्राम मैसेंजर ऐप से टिकट बुकिंग का टास्क पूरा करने पर बड़ा मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी की। ठग ने 16 लाख 85 हजार 713 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। इस पर एसपी मोनिका सेन ने साइबर थाना पुलिस को जांच करते हुए बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए। थानाधिकारी सुनील कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मदनलाल, कॉन्स्टेबल मगन, महेंद्र कुमार, चुन्नीलाल, हिमांशु जादू और हेमेंद्र सिंह की टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों के फ्रॉड से जुड़े बैंक डिटेल खंगाले, जिससे बदमाशों की कड़ियां जुड़ती हैं और कई नई जानकारियां मिली। पुलिस ने खाताधारक मोहम्मद उमेर खान पठान (24) पुत्र राशिद खान पठान निवासी फतेहपुरा के पास भांडवाडा पुलिस चौकी के सामने माली मोहल्ला मस्जिद गली के पास रहमत नगर पुलिस थाना कुम्भारवाड़ा जिला बड़ोदरा गुजरात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मुनीब और अल्ताफ के साथ मिलकर गेमिंग ऐप पर इन्वेस्ट से पैसे कमाने के नाम पर ठगी करने की वारदात कबूल कर ली। मोहम्मद उमेर खान पठान के नाम पर खाता खुलवाया था। उसके खाते की पासबुक, एटीम समेत पूरी कीट मुनीब ने ले लिया था। खाते की एवज में उसे 25 हजार रुपए देना तय किया था। कमिशन की राशि मुनीब कैश देता था। पुलिस मामले में सहयोगी मुनीब की तलाश कर रही है। आरोपियों ने राजस्थान समेत गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में लोगों से बड़ा मुनाफा कमाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की वारदात को कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!