उदयपुर ।सिंधी समाज के वैकुण्ठ धाम के परम पूजनीय बाबा श्री संत कुमार जी महाराज साहब की प्रथम पवान वर्सी पर पाठ आरम्भ हुआ ।
वैकुण्ठ धाम के गुरुजी शैलेश सन्त कुमार ब्रिजवानी ने बताया कि सिंधी समाज की परम पूजनीय बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की प्रथम पावन वर्सी 12 जून बुधवार को शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में प्रातः 8:00 बजे स्वास्तिक पूजन से प्रातः 9:00 बजे से आसादीवार,शब्द कीर्तन व आरती तथा प्रातः 11:00 बजे श्री पाठ साहिब प्रारंभ हुआ और शाम 6:30 बजे आरती व रात्रि कीर्तन 9:00 बजे से भाई महेंद्र सिंह जी उदयपुर वाले एव भाई सनी मूलचंदानी नवसारी वालों व सहयोगी द्वारा कीर्तन हुआ जिसमें बिलोचिस्तान पंचायत के महासचिव विजय आहुजा व समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए इस प्रकार 13 जुन को कार्यक्रम होगा व दिनांक 14 जून शुक्रवार प्रातः 8:00 बजे से आसादीवार, शब्द कीर्तन, रागमाला के साथ श्री पाठ साहिब का भोग उपरांत आरती अरदास तथा लंगर साहिब के साथ कार्यक्रम पूर्ण होगा।
वैकुण्ठ धाम की सेवादार प्रेमकुमार गखरेजा ने बताया कि गुरुग्रंथ साहिब के तीन अखण्ड पाठ के कार्यक्रम में इस प्रथम वर्सी पर सिंधी समाज के सभी साधक भक्तगण व समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
सादर प्रकाशनार्थ
