महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों का दौरा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चाइल्ड हेल्पलाइन एवं रेलवे हेल्पडेस्क का अवलोकन पोस्टर का किया विमोचन
उदयपुर, 7 जून। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि लता खतूरिया एवं विक्टोरियाने बाल अधिकारिता विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य के तहत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं रेलवे हेल्पडेस्क का अवलोकन किया।
उन्होंने बैठक लेकर माह नवंबर 2023 से अभी तक के चाइल्ड हेल्पलाइन में आने वाले बालकों के संबंध में आय प्रकरण को लेकर चर्चा की। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुषि जैन ने बताया कि अब तक चाइल्ड हेल्पलाइन में प्राप्त प्रकरणों पर की गई कार्यवाही के आरे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिनिधियों को चाइल्ड हेल्पलाइन एवं हेल्पडेस्क के संचालन में जिले में हो रही इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी समस्याओं के बारे में अवगत कराया, जिस पर उन्होंने विभाग के माध्यम से समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन जिला परियोजना अधिकारी नवनीत औदिच्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रचार प्रसार के लिए यूनिसेफ के पुलिसिंग फ़ॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से चाइल्ड हेल्पलाइन पोस्टर का भी विमोचन किया।
बैठक में रेलवे सहायक अधीक्षक साबरमल मीणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश पांडे, आरपीएफ सीआई बलवीर सिंह, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक आरुषि जैन, बाल संरक्षण अधिकारी राज कुमार जीनगर,चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना अधिकारी नवनीत औदीच्य ,परामर्श दाता मोइन मंसूरी आदि उपस्थित थे।
छात्रवृति आवेदन की अवधि 30 जून तक बढ़ाई
उदयपुर, 7 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति आवेदन की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में आवेदन की तिथि 30 जून कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई थी, अब विद्यार्थी 30 जून तक एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप एप्लीकेशन से ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!