निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर  7 मई। आयुर्वेद विभाग उदयपुर, आयुकल्प फार्मा एवं रसराज फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में  आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजारमें आयोजित निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन शुक्रवार को किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी गितेशश्री मालवीय थे। अध्यक्षता आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट ने की जबकि विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डॉ. भानु कुमार जैन व अग्निकर्म कर्म विशेषज्ञ डॉ चंद्रेश तिवारीथे।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मालवीय ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति निरापद है, कोविड के बाद लोगां का रुझान आयुर्वेद के प्रति बढ़ा है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने और प्रतिदिन योग-प्राणायाम करने का आह्वान किया। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने शिविर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि आचार्य सुश्रुत के सिद्धांतों के आधार पर अग्निकर्म चिकित्सा की जा रही है। शिविर में विभिन्न विधाओं से उपचार कर रोगियों को राहत प्र्रदान की गई है। कोटा के विशेषज्ञ चिकित्सक, डॉ. चंद्रेश तिवारी ने अग्निकर्म शिविर में चिकित्सा की। समापन अवसर पर शिविर में डॉ शैलेन्द्र शर्मा, डॉ संजय सोनी, डॉ.नितिन सेजू, डॉ.माही पोरवाल, डॉ.रश्मी दाधीच, नर्स इंदिरा डामोर, कम्पाउण्डर कंचन कुमार डामोर, चंद्रेश परमार, कन्हैयालाल नागदा, हेमंत पालीवाल नर्स अंजना बारोट,नर्स वंदना शक्तावत,रुकमणि गायरी भगवती लाल लोधा, गरिमा मीणा परिचारक गजेन्द्र कुमार आमेटा, निर्भयसिंह भाटी लालुराम गमेती की सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!