राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज़

पलछिन जाट ने दिलाया उदयपुर को रजत पदक
उदयपुर। लक्ष्मण उस्ताद अर्जुन उस्ताद की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिला कुश्ती संघ उदयपुर की और से किया गया राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया ने बताया प्रतियोगिता के उद्धघाटन मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री रासबिहारी जी शरण शास्त्री द्वारा किया गया मुख्य अतिथि उदयपुर के ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा थे अध्यक्षता विद्यापीठ के वाइस चांसलर करनल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवत ने की विशिष्ट अतिथि वीरमदेव सिंह कृष्णावत, पृथ्वीराज उस्ताद, राधेश्याम आर्य, उमेद सिंह झांझरिया, भंवर सिंह चौहान, थे आयोजन सचिव डॉ.हरीश राजोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 400 से ज्यादा पहलवानो ने भाग लिया निर्णायक मंडल में रामनिवास गुर्जर, रविंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, योगेंद्र सेन, लीलाधर पालीवाल, करण पुरी गोस्वामी,मंगेज गुर्जर का पेनल था राजस्थान के कई जिलों के सचिवों ने भी शिरकत की दिनांक 30 मई को महिला वर्ग की कुश्तियां व ग्रीको रोमन की कुश्तिया हुई जिसका महिला वर्ग मै परिणाम निम्न रहा 40 किलोग्राम में प्रथम सुनीता चुरु
43 किलोग्राम में प्रथम कशिश गुर्जर भीलवाड़ा, 46 किलोग्राम में प्रथमकोमल सीकर 49 किलोग्राम में प्रथम एकता चूरू 53 किलोग्राम में प्रथम बबली भरतपुर 57 किलोग्राम में प्रथम कविता माली भीलवाड़ा 61 किलोग्राम में प्रथम योगीता सीकर 65 किलोग्राम में प्रथम अश्वनी भीलवाड़ा 69 किलोग्राम में प्रथम पलक जोधपुर 73 किलोग्राम में प्रथम कीर्ति अजमेर सभी महिला विजेता पहलवान को कौसर अली की ओर से 300 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया प्रतियोगिता उदयपुर के पीएम श्री फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय मै आयोजित की जा रही है कुश्ती प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार हो रही है सभी विजेता पहलवान इस प्रतियोगिता में 7 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेंगे
यह जानकारी आयोजन सचिव डॉ. हरीश राजोरा ने दी !

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!