मेले में महिलाओं की खास पसन्द बना हुआ है कपड़ा मार्केट

उदयपुर। जोधाणा पब्लिसिटी द्वारा फतह स्कूल मैदान में 30 दिवसीय मेट्रोड्रीमलैंड मेले में मेले में कपड़ा मार्केट महिलाओं की खास पसन्द बना हुआ है। महिलाएं स्वयं के परिधानों के साथ ही बच्चों के कपड़ों की जम कर खरीदारी कर रही है।
अहमदाबाद से मेले में बच्चों के कपड़ों की स्टॉल लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारी ने बताया कि उदयपुर जैसा मार्केट उन्होंने नहीं देखा है। यहां पर खासकर महिलाएं बच्चें के कपड़े खरीदने में सबसे आगे हैं। उनके पास बच्चों के लिए खास डिजाईन किये कपड़े हैं। हर मौसम में बचचों को पहनाये जाने वाले कई डिजायनों में बच्चों के परिधान महिलाएं हाथों हाथ ले रही है। इसका कारण भी है कि महिलाएं हमेंशा बाजारों से कपड़े खरीदती है। लेकिन मेले में उन्हें बाजार से दो पैसा कम में वही कपड़े मिल रहे हैं जो बाजार में मिल रहे हैं। मेले में महिलाओं एवं बच्चों के कपड़ों पर विशेष छूट का लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है।
एक खास बात जो कपड़ा व्यवसायी ने बताई कि उदयपुर में हमें दो- दो गर्मी का आनन्द आ रहा है। पहला तो जो आसमान से बरस रही है वह भीषण गर्मी है और दूसरी वो जो महिलाओं के पर्स से दोनों हाथों से बरसने वाली पैसों की गर्मी।
जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि ज्यादातर लोग अपने परिवार सहित मेले में पहुंचे। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कोई कसर नहहीं छोड़ी है। चकरी, डोलर, झूले, उनके खेलने के आयटम, उनके कपड़े, गर्मी में पहने जाने वाले खास डिजाईन किये बच्चों के कपड़ों की भी मेले में खूब खरीददारी हो रही है।
गौड़ ने बताया कि मेले में फर्नीचर हैंडलूम कपड़े वे ज्वेलरी सहित कई स्टॉल्स मेले में लग चुकी है। उन्होंने बताया कि फर्नीचर, किचन वेयर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, परफ्यूम, क्रोकरी, फैशन, फिटनेस, कंप्यूटर, शूज, कालीन ,पर्दे, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें ,कारपेट, पानीपत का हैंडलूम,टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम ,साज सज्जा का पूरा सामान, खुर्जा क्राकरी और मेलामेट का क्रोकरी सहित कई स्टाल लगाई गई है साथ ही कपड़े, कॉस्मेटिक, पर्स, साड़ी, अचार मुरब्बे आदि सामान की भी स्टॉल्स लगी हुई हैं जहां पर उचित मूल्य में हर तरह के सामान मिल रहे हैं।
गौड़ ने बताया कि मेला स्थल फतह स्कूल है जो कि शहर के बीचो बीच है। यहां आने में शहरवासियों को कोई परेशानी नहीं होती है। यहां पर पार्किंग की खास व्यवस्थाएं हैं। टू व्हीलर की अलग और फोर व्हीलर की अलग- अलग पार्किंग होने से कोई भीड़ नहीं होती और न ही कोई वाहन फंसने की आशंका रहती है।
उन्होंने बताया कि यहां पर उत्पादों के साथ भारत के सभी हिस्सों से हस्तशिल्पी अपने द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद लेकर मेले में पहुंचे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के ख्याति प्राप्त हस्तशिल्प उत्पाद खऱीदने का सुनहरा मौका शहर वासियों किफ़ायती दामों में उपलब्ध हो रहा है। श्राजस्थान सहित कई राज्यों के व्यापारी भी अपने यहां के खास उत्पाद मेले में बिक्री के लिए लाए हैं जो कि शहरवासियों को काफी पसंद आ रहे हैं। यही नहीं मेले में लगी शिव की विशाल प्रतिमा और डायनासोर के साथ मे सेल्फी लेने का भी मेलार्थी पूरा आनन्द उठा रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!