सिंधी प्रीमियर लीग किक्रेट मैच प्रारंभ

उदयपुर।  सिन्धी यूथ द्वारा सिंधी प्रीमियर लीग का शुभारम्भ 19 मई रविवार को हुआ मैच देर रात तक चला।
            सिन्धी यूथ के भारत छाबड़ा ने बताया कि  सिन्धी प्रीमियर लीग किक्रेट मैच  साप्ताहिक जिसमें चार रविवार  को यह मैच खेला जायेगा देर रात हुये मैच में  दो मैच खेले गये जो गीतांजलि ग्राउंड पर हुए जिसमे पहला मैच उदयपुर नर्सिंग कॉलेज बनाम सनराइज कॉलेज के बीच हुआ जिसमे सनराइज कॉलेज ने पहले बैटिंग करते हुए 170/5(20 ओवर) में बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर नर्सिंग कॉलेज ने 173/5(17.1 ओवर ) में बना दिये उदयपुर नर्सिंग कॉलेज 6 विकेट से विजेता रहा इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच सुदांशु कालरा रहे, सनराइज कॉलेज से बल्लेबाजी करते हुए सुमित हीरानंदानी ने 57, रवि कालरा ने 55 रन बनाये व उदयपुर नर्सिंग से गेंदबाज़ी करते हुए आशीष सिधवानी ने 3 विकेट लिये, उदयपुर नर्सिंग से बल्ले बाजी करते हुए सुदांशु कालरा ने 42, नितिन सोभवानी ने 41, आशीष पाहूजा ने 40 रन बनाये। सनराइज कॉलेज से गेंदबाज़ी करते हुए हरीश आहूजा ने 2, रवि कालरा और सचिन मूलचंदानी ने 1-1 विकेट लिये।
             सिन्धी यूथ के शैलेश कटारिया ने बताया कि दूसरा मैच संकल्प रियल इस्टेट बनाम संजीवनी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमे पहले बलेबाजी करते हुए संकल्प रियल इस्टेट ने 155/5(20 ओवर) में बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए संजीवनी कॉलेज ने 133/10(20 ओवर ) में बनाये संकल्प रियल इस्टेट 22 रन से विजेता रहा इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच दीपक तलरेजा रहे , संकल्प रियल इस्टेट से बलेबाजी करते हुए लव रजवानी ने 66 रन, मनीष डेंबला ने 33 रन बनाये, संजीवनी कॉलेज से गेंदबाज़ी करते हुए सनी चुग और कृष्णा चावला ने 2-2 विकेट लिये। संजीवनी कॉलेज से बल्ले बाजी करते हुए प्रशांत लालवानी से 49 रन बनाये। संकल्प रियल इस्टेट से गेंदबाज़ी करते हुए दीपक तलरेजा ने 7 विकेट लिये ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!