कंप्यूटर अनुदेशकों ने विभिन्न समस्याओं के हल हेतु मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
फतहनगर। कंप्यूटर अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष विकास पाराशर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंप्यूटर अनुदेशकों की विभिन्न मांगों हेतु मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पुष्करणा को सौंपा गया। ज्ञापन में कंप्यूटर विषय को अनिवार्य करने एवं उसके अंक अंकतालिका में जुड़वाने, कंप्यूटर अनुदेशक को कैडर रिव्यू करवाने, कम्प्यूटर अनुदेशक का पदनाम शिक्षक करवाने एवं वेतन समानता जैसी विभिन्न मांगों को रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि वे मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के साथ होने वाली अगली मीटिंग में इन मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखेंगे। इस मौके पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला, कोषाध्यक्ष मंगल जैन, कंप्यूटर अनुदेशक संघ उदयपुर के कोषाध्यक्ष विकास सियाल, भींडर ब्लॉक कॉर्डिनेटर रोहित मेनारिया उपस्थित रहे। मावली में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा आयोजित विशेष बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा बतौर मुख्य अतिथि आए थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!