उष्ण काल की श्रीजी प्रभु की सेवा में श्री विशाल बावा पधारे नाथद्वारा…

श्री लाडले लाल प्रभु आरती के दर्शन में बिराजेंगे सावन भादो के मनोरथ में मोती महल चौक में…
 सावन भादो के मनोरथ में श्री विशाल बावा पधराएंगे श्री लाडले लाल प्रभु को मोती महल चौक में
    पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु  श्रीनाथ जी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री श्रीजी प्रभु के उष्ण काल की सेवा में दि. 10/5/2024 शुक्रवार को सांय नाथद्वारा पधारे! दि.11/ 5/2024, शनिवार को होने वाले मोती महल चौक में श्री लाडले लाल प्रभु के सावन भादो के मनोरथ मैं उष्णकाल की भीषण गर्मी को देखते हुए प्रभु के सुखार्थ तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से हो रहे सावन भादो के मनोरथ में आरती के दर्शन में श्री विशाल बावा लाडले लाल प्रभु को मोती महल चौक में बिरजा कर प्रभु को लाड़ लडाएंगे एवं उष्ण काल की सेवा धराएंगे !
  श्री विशाल बावा के नाथ द्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय,मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास,तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह,मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल के सीईओ महिपाल जी, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित,मंदिर मंडल के सदस्य समीर चौधरी, मंदिर के पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, समाधानी उमंग मेहता, राजेश्वर त्रिपाठी,जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ो में वैष्णव जन उपस्थित थे !
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!