कुक कम हेल्पर को रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हजारों रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग
बांसवाड़ा । राजस्थान सरकार ने 1अप्रैल 2024 से आदेश क्रमांक 1074/11.03.24 से राज्य के लाभांश में 10% वृद्धि हुई है पहले 1403 रूपये थे जिसका 10% 140.3 रु 1403+140 =1543 केंद्र का पूर्व की भांति 600 रु है। दोनों मिलाकर 1543+600 =2143 रूपये किया गया है।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने केंद्र सरकार द्वारा लम्बे समय से अपना मानदेय राशि केंद्रांश नहीं बढ़ाए जाने पर चिन्ता जाहिर की है। कुक कम हेल्पर को रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हजारों रिक्त पदों पर समायोजित करें
संगठन के प्रदेश प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने कहा कि राजस्थान में अल्प मात्रा मे कार्यरत कुक कम हेल्पर को रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हजारों रिक्त पदों पर समायोजित किया जा सकता है क्योंकि राज्य भर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 24691पद रिक्त है।
मानदेय ऊट के मुंह में जीरा के समान : एक ओर बड़ती मंहगाई में दहाड़ी मजदूर को भी महगाई मूल्य सूचकांक आधारित अकुशल श्रमिक को 369 रू प्रतिदिन11439रु प्रतिमाह दिए जाने के निर्देश है उनसे भी कम इन कुक कम हेल्पर को मात्र 2143 रु मासिक दिया जा रहा है वह खुला शोषण है।
सरकार श्रमिक नीति की पालना करे : भारत सरकार और राजस्थान सरकार को अपने जारी श्रमिक नीति की पालना की जानी चाहिए और 19 वर्षो से अल्प मानदेय पर कार्यरत कुक कम हेल्पर का मानदेय मंहगाई के अनुपात में 21658 रु प्रतिमाह किया जाकर रिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद पर समायोजित किया जाना चाहिए। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,ललित आर पाटीदार, जिलाध्यक्ष अनिल व्यास वीरेंद्र चौधरी,जिलामंत्री नवीन जोशी,सतीश जोशी,नवीन कुमार शर्मा,अरुण व्यास,महिपाल भूता,सहित विभिन्न कुक कम हेल्पर के हस्ताक्षर है।
