उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया व लेडीज सर्किल इंडिया द्वारा राजकीय विद्यालय में कक्षाओं के निर्माण के लिये फण्ड रेजिंग हेतु फिल्ड क्लब में आयोजित मेगा तंबोला में 10 लाख से अधिक पुरूस्कार बंटे।
चेयरमैन टेबलर पुनीत बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम में 700 से भी अधिक लोगो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 10 लाख से भी अधिक के पुरस्कार दिये गये, जिसमें कार, बाइक, एसी, टीवी, फ्रिज, आदि शामिल थे। यह एक फण्ड रेजिंग कार्यक्रम था, जिसके तहत जो भी फण्ड रेज किया जाएगा वह सरकारी स्कूल में क्लासरूम बनाने में उपयोग लिया जाएगा। वर्तमान में राउंड टेबल द्वारा सपैटिया स्कूल में 4 क्लासरूम का ब्लॉक बनाया जा रहा है। उदयपुर में राउंड टेबल द्वारा अब तक 20 से भी अधिक स्कूल में 100 से अधिक क्लासरूम बनाये जा चुके है।
कक्षाओं के निर्माण हेतु आयोजित तम्बोला में बंटे 10 लाख से अधिक के पुरूस्कार
