उदयपुर-चित्तौड़ रेल खण्ड पर डबल ट्रेक निहायत जरूरी,लोकल ट्रेने अक्सर पिट जाती है

फतहनगर। उदयपुर-चित्तौड़ रेलखण्ड पर रेलवे ने काफी विकास का काम किया है लेकिन इस रेल खण्ड पर लोकल ट्रेने अकसर पिट जाती है। हो भी क्यों नहीं जब कई रेलों का क्रॉसिंग होता हो और ट्रेक भी सिंगल हो। इस सिंगल ट्रेक पर रोजाना कई गाड़ियां निकलती है। सुबह के वक्त उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी के भूपालसागर पहुंचने के बाद भूपालसागर से लोकल ट्रेन रवाना होती है। हालांकि यह ट्रेन अक्सर उदयपुर पहुंचते-पहुंचते समय को कवर कर लेती है। इसी प्रकार से शाम के वक्त उदयपुर से चित्तौड़ को जाने वाली लोकल ट्रेन वंदे भारत और जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी के कारण पिट जाती है। दिन कीे रेलों में भी कई बार ऐसा हो जाता है। ऐसे में लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री नाराजगी भी व्यक्त करते हैं। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेक पर जब और भी रेलों का संचालन होगा तब समस्या अधिक होगी। जल्द से जल्द इस मार्ग पर डबल ट्रेक हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे प्रशासन को प्रयास करना चाहिए।

 

बिजली बचाओ अभियान को धत्ता बता रही दिन में भी रोशन होती रोड़ लाइटें
फतहनगर। बिजली बचाओ अभियान को लेकर खूब ढिंढोरा पीटा जाता है लेकिन फतहनगर में दिन में भी जलती रोड़ लाईटें इस अभियान को धत्ता बता रही है।

दरअसल रोड़ लाईटों के साथ ही पनघट के कनेक्शन दे रखे हैं जिससे दिन में जब-जब भी लोग पनघट चलाते हैं पूरे ही वार्ड की रोड़ लाईटें रोशन हो जाती है। ऐसे में पालिका के खाते में अधिक विद्युत खर्च होता है जिसकी किसी को भी चिंता नहीं है। यह विद्युत खर्च उपभौक्ताआंें के बिजली के बिलों में भी जुड़ कर आता है। इससे आमजन को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जागरूक उपभौक्ताओं का कहना है कि पनघट के कनेक्शन प्रथक से ही हों ताकि दिन में रोड़ लाईटें नहीं चले तथा बेवजह बिजली का अपव्यय नहीं हो।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!