उदयपुर। उदयपुर फूल माली समाज उत्थान समिति के द्वारा उदयपुर नंद भवन खारा कुआं 100 फीट रोड पर सांस्कृतिक एवं स्नेह भोज कार्यक्रम रखा गया। समिति के प्रचार प्रसार मंत्री राकेश चौहान ने बताया की इस कार्यक्रम में उदयपुर से बाहर निवास करने वाले जो की उदयपुर में भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा के स्वजातीय बंधु है को भी आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खेल कूद और मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया उसके पश्चात शाम को संगीत कार्यक्रम रात्रि भोजन के साथ रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना और समाज के ज्यादा से ज्यादा प्रोग्राम को सामूहिक रूप से करने की रूपरेखा तैयार की गई जिससे समाज समाज के लोगों पर आर्थिक बोझ कम से कम आए और अपनी बच्चों की शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान दे सके।
फूल माली समाज के अध्यक्ष श्रीमान टेकचंद जी माली और उनकी टीम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया
