निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु सेवा शिविर आज

उदयपुर। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति  ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क वृहत भव्य ज्योतिष एवं वास्तु सेवा शिविर का अशोका पैलेस के मधुश्री सभागार में आयोजन किया जा रहा है।
अशोका पैलेस के मुख्य प्रबंधक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह शिविर आमजन की उपयोगिता के मद्देनजर लगाया जा रहा है। सचिव पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि 28 अप्रैल को होने वाले इस शिविर में ज्योतिष मर्मज्ञों द्वारा वास्तु सम्बंधी एवं ज्योतिषी संबंधी समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाएगा।
ट्रस्ट के ट्रस्टी संरक्षक डॉ. ओ पी  महात्मा ने बताया कि शिविर मधुश्री सभागार, अशोका पैलेस शोभागपुरा में 28 अप्रैल प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें ज्योतिषी एवं वास्तु संबंधी सभी प्रकार की जानकारी उक्त शिविर में प्रदान की जायेगी। यह शिविर निःशुल्क रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!