चार्मी खमेसरा बेस्ट पिटिशन अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर, 22 अप्रेल। पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन कॉम्पिटिशन 2024 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत चार्मी खमेसरा को बेस्ट पिटीशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए चार्मी को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार एवं सर्वोच्च न्यायालय में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में चार्मी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक प्रकरण एवं इसके कारण किये जा रहे इन्टरनेट शटडाउन सम्बन्धी मुद्दे को प्रभावशाली ढंग से उठाते हुऐ एक यूनिक मैकेनिज्म विकसित कर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुऐ समस्या के विविध समाधान प्रस्तुत किये। उल्लेखनीय है कि चार्मी उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 की निवासी है एवं इनके पिता दिनकर खमेसरा एवं माता श्रीमती कल्पना रांका सहायक लेखाधिकारी के पद पर सेवारत हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!