उदयपुर, 22 अप्रैल 2024। ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा एमएमपीएस और इंटेक हेरिटेज क्लब ऑफ महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के सहयोग से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘ग्रह बनाम प्लास्टिक’ पर आधारित कार्यक्रम में बतौर अतिथि ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर, इंटेक उदयपुर चैप्टर के संयोजक प्रोफेसर ललित पांडे, उपस्थित थे।
इस मौके पर एफईएस के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अनिल सरसावन द्वारा एक प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने मानवीय हस्तक्षेप से प्रकृति के ह्रास पर जोर दिया और आगे की क्षति से बचाने के तरीके भी बताये गए ताकि हमारा भविष्य भी प्रकृति के रत्नों का आनंद ले सके।
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मयंक त्रिवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और छात्रों को यथासंभव प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण का मित्र बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम दौरान ललित जोशी, एसके श्रीमाली, संदीप भारद्वाज, प्रताप सिंह चुंडावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुहेल मजबूर आदि मौजूद रहे।
आरंभ में कार्यक्रम की प्रभारी सुश्री प्रतिमा पालीवाल, डॉ. ऋचा गौड़, सुश्री सबा शौकत, सुश्री सुनीता सिसौदिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी क्लब सदस्य सुश्री देवांशी मेहता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मास्टर ईशान भटनागर ने किया।
