36 नन्हे बच्चों को किया शी सर्किल इंडिया ने सम्मानित

उदयपुर। शी सर्किल इंडिया द्वारा आयोजित सुपर किड्स अवार्ड में शहर के 36 प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शी सर्किल इंडिया की संस्थापक तारिक भानुप्रताप ने बताया कि शहर में कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं जो की पढ़ाई,खेल, आर्ट, म्यूजिक, डांस, मॉडलिंग आदि कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे हैं इसी सोच के साथ सुपर किड्स अवार्ड का आयोजन होटल रेडिएंट ग्लोबस सरदारपुरा में रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आयोजित हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी उदयपुर (एसीबी) राजेंद्र गोयल, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सुपुत्री मोहलक्षिका मेवाड़ थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5 से 15 साल के बच्चों का फैशन शो रहा जहां विभिन्न परिधानों में बच्चों ने खूबसूरत रैंप वॉक किया इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह धाबाई, राजेश शर्मा, शरद लोढ़ा, मुकेश माधवानी, वरुण सुराणा, हसन पालीवाला, अशोक माथुर, दीपा सिंह, कुलदीप सिंह राव, सहित शी सर्किल इंडिया की मेंबर्स एनिमा गोस्वामी ,रूपल सोनी, शैली श्रीवास्तव, सोनू जैन ,नेहा महेश्वरी प्रियंका पारीक, नवनीत कौर आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!