उदयपुर। श्री झूलेलाल सेवा समिति के तत्वाधान में चेटीचण्ड साप्ताहिक महोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार 7 अप्रैल को राजेश खत्री व सहयोगी टीम सुबह टी बी व महाराणा भूपाल हास्पिटल, आश्रम में फल व बिस्कुट वितरण किया गया उसके बाद शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में रक्तदान शिविर कार्यक्रम में इस अवसर पर सर्वप्रथम समिति, पूज्य पंचायतो एवं सिन्धी युवाज़ के मुख्य पदाधिकरियो ने भगवान झूलेलाल साई का दीप प्रज्वलन किया एवं झूलेलाल सेवा समिति अध्यक्ष प्रताप रॉय चुग व पदाधिकारियों द्वारा केक सेलिब्रेशन करके कार्यक्रम का आरम्भ किया, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 49 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया साथ ही कल्पना नर्सिंग की डा ध्रुवी जैन द्वारा श्वास प्रवाह कार्यशाला एवं पेसिफिक हॉस्पिटल की ओर से नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाकर जरूरतमन्दों Zero आंखों का चश्मा मुफ्त दिया गया।
समाज प्रमुख हरीश राजानी ने बताया कि सोमवार 8 अप्रैल को सुखाड़िया रंगमंच में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत की मशहूर बहुभाषी लोक रैपर सिंगर पिंकी मैदासानी अपनी टीम के साथ रंगारंग प्रस्तुति देंगी वे कई फिल्मों, सीरीज मूवी में कई भाषओं में गाने गा चुकी है तथा आई पी एल में भी चैन्नई सुपर किंग्स की आधिकारिक गायक रही है कार्यकम मे उच्च तकनीक की साउंड व्यवस्था की गई है इस कोई पास नहीं है ,इसके साथ ही हाल ही में निर्मित माता वैष्णो देवी मंदिर के ट्रस्टी श्री मीरा किशन दरबार के ट्रस्टियो का भी विशेष सम्मान किया जाएगा ।
कार्यक्रम में समाज के प्रताप राय चुग, हरीश राजानी, सुनील खत्री, किशोर झाम्बानी, मुरली राजानी,अशोक पाहुजा, भगवान दास छाबड़ा,उमेश नारा, हरीश सिधवानी, कैलाश डेम्बला, भारत खत्री, मुकेश खिलवानी, गिरीश राजानी, अमन असनानी, शैलेश कटारिया, चिराग सैनानी, कपिल नाचनी, जितेन्द्र बॉस, राजेश खत्री आदि उपस्थित थे।

सिन्धी समाज एकता वाहन रैली जगह जगह भव्य स्वागत
हिरणमगरी सिन्धी युवा संगठन की चेटीचंड महोत्सव के पूर्व एकता संदेश वाहन रैली रविवार निकाली गई। युवा संगठन के प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि 7 अप्रैल रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सगंठन द्वारा शहर के झुलेलाल भवन, हिरणमगरी सेक्टर 4 से रवाना होकर टेकरी रोड से (कुम्हारो का भट्टा), दुर्गानर्सरी ,शक्तिनगर (सिंधी पंचायत भवन), भूपालपूरा, देहलीगेट, बापू बाजार होते हुए सुरजपोल,, कमलावाडी (सिंधी पंचायत भवन ), कैलाश कोलोनी से उदियापोल प्रमुख मार्ग होते हुए जवाहरनगर सिंधुधाम,सेक्टर 11 से 13, सी.ए. सर्कल होते हुए सेक्टर 14 से सेक्टर 9 सुखधाम भवन पर विशाल वाहन रैली का समाज द्वारा पुष्प वर्षा व अल्पआहार भव्य स्वागत किया।
राहुल निचलानी ने बताया कि हिरणमगरी सिन्धी युवा संगठन ने सर्व सिंधी समाज उदयपुर को जोडते हुए दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 550 वाहन शामिल हुए उसमें से करीब 60 इलेक्ट्रिक वाहन थे, प्रयास तो यह था की सभी व्हीकल ई वी हो जिससे पॉल्यूशन फ्री का संदेश जाए सभी साथियों ने सभी सफेद पोशाक में वाहन रैली में शामिल हुए , यह वाहन रैली शहर के प्रमुख सिन्धी कोलोनियों में गई और सभी सिन्धी समाजजन से अपील की 10 अप्रैल को समाज के परिवार के सभी सदस्य शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रम में शामिल हो और अपनी भाषा व नई पीढ़ी को बढाने का संदेश दिया।
एकता वाहन रैली शाम 7.30 शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मन्दिर पर एकता वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया।
