उदयपुर। लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी उदयपुर, सहार चेरिटेबल फाउण्डेशन और सहायता ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में चौथी बार दरखान वाडी मस्जिद के पास जमात खाना रंगरेजान मै बाद इफ्तियारी के बाद चयनित ज़रूरतमंदों परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण की गई। शेष रह गये परिवारों को मंगलवार को खाद्य सामग्री वितरण की जाएगी।
सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इस तरह अब तक लगभग 700 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरीत की गई। उदयपुर के आस पास गांवों पलाना, फतहनगर,कपासन, नाथद्वारा,राजनगर,कुंवारिया, थामला, निकुम्भ, निंबाहड़ा,और महुवाड़ा में वितरण किया गया।
मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर फातिमा अगवानी ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सिलाई कढ़ाई मेहंदी, पार्लर कम्प्यूटर उर्दू हिन्दी इंग्लिश,कोचिंग क्लास 18 अप्रैल 2024 को शुरू किया जा रहा है एडमिशन शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर अमरीन बानो ने बताया कि 12 मई 2024 को सर्व धर्म सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसके लिये रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। इस मौके पर मौलाना आस मोहम्मद, डॉ इक़बाल सागर, फातिमा, जेतुन बेगम, अगवानी,डॉ खालीद अगवानी, डॉ सबा अगवानी, फरहा शैख,हाजी अब्दुल लतीफ मंसूरी, अमरिन बानो,शानू खान,हाजी सलीम अगवानी,मोहम्मद सईद मैकेनिक, उस्मान खान,मुन्ना खान, शमीम शैख,कार्तिक, शमीम बानो, रिजवाना बानो, राजीना, सिद्दिका मौजूद थे।
रमजान में चौथी बार खाद्य सामग्री वितरण, अब तक 700 लोगों को किया राशन सामग्री का वितरण
