दुधली टांडा गांव में लठ्मार होली आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
प्रतापगढ़, 5 अप्रैल। जिले के धमोत्तर पंचायत समिति के कुलमीपुरा ग्राम पंचायत के दुधली टांडा गांव के श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर के वहा 6 अप्रैल, शनिवार को सायकल 5 बजे बाद लठमार होली नगारों की थपथपाहट के साथ खेली जाएगी।
लठ्मार होली का आयोजन जो कि लबाना बाहुल्य क्षेत्रों में सदियों से चलता आ रहा है।
इस होली में महिलाओं द्वारा पुरूषों पर लठ् बरसाऐ जाएंगे। पुरूष सहजता के साथ लठ् की मार को सहन करते हुए बचाव करेंगे।
श्री लवसेना लबाना समाज के मीडिया प्रभारी दशरथ लबाना ने बताया कि लठ्मार होली से पहले शाम ढ़लने से पुर्व विधी विधान पूर्वक पूजा, अर्चना के साथ पुरूष व महिलाओं द्वारा ललेनो नृत्य नगांरो के थपथपाहाट से शुरू किया जाएगा। उसके बाद में लठ्मार होली खेली जाएगी। नेजा लूटने के दौरान पुरूषों को घेर-घेर कर लाठियां बरसाई जाएगी। जबकी पुरूष अपनी लाठियों के दम पर महिलाओं से लाठियों से बचने का जतन करेंगे। यह होली लबाना बाहुल्य गांवों में लठ्मार होली के मदे्नजर आस-पास के कई गांवों के समाजजन यहां भागीदारी करने पहुंचेगे।
*महिलाओं को सम्मान देने का पर्व-गावं के बुर्जगों के अनुसार पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं के समानता का दर्जा बना रहे इसके लिए बुर्जगों ने इस प्रकार के कार्यक्रम रखे थे। पुराने समय में पुरूष-प्रधान समाज में जहां महिलाओं की हर जगह उपेक्षा की जाती थी। इससे महिलाओं में पुरूष समाज के प्रति उत्पत्र कुंठा के भाव को दूर करने के लिए लठ्मार होली का आयोजन किया। इसके माध्यम से महिलाओं की सालभर की कुंठाएं को होली के पावन पर्व में खत्म करने के उदे्श्य को लेकर भाभी, काकी, अन्य महिलाएं अपने देवर, नजदीकी रिश्तेदारी, अन्य जनों को भी मारेगी, महिलाएं भी अपने प्रतिशोध होली के माध्यम से मन मे भेदभाव को मिटाया जाएगा। इस दिन पुरूष खुशी-खुशी महिलाओं से मार खाकर उनकी सालभर की भरी कुंठाओं और गिले शिकवों को दुर करेंगे। इस खेल को खेलने से पूर्व भगवान शिव व पार्वती के सुखमय जीवन के गीतों का गायन करेंगे।
इस आयोजन का उदे्श्य भगवान शिवशंकर के वरदान के कारण यह आयोजन लबाना समाज में खेला जाता है। चौर द्वारा बेल ले जाना व नायक की मृत्यु कर देने पर जब पार्वती व शिवशंकर भगवान विचरण कर रहे थे उस समय नायक की पत्नी रो रही थी उस समय पार्वती व शिवशंकर भगवान को नायक की पत्नी रोने पर दया आने पर उन्होंने कहा कि इसको दण्डी मारकर भगाने को लेकर नायक की पत्नी को शिवशंकर ने वरदान दिया था और उसका पति को जिवित कर देने को लेकर लठ्मार होली का आयोजन चोर को भगाने को लेकर किया जा रहा है। इस पर्व को स्थानिय भाषा मे नेजा लुटना कहा जाता है।
दुधली टांडा गांव के नायक मांगीलाल लबाना ने बताया कि कुलमीपुरा ग्राम पंचायत के गांव टांडा के श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर के वहा लठ्मार होली 6 अप्रैल, शनिवार को ढलते शाम 5 बजे बाद खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि होली को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!