उदयपुर, 2 अप्रेल। शहर के हीराबाग कॉलोनी स्थित दया नाश्ता सेंटर के पीछे निवासी आशीष सिंह चौहान पुत्र उदयसिंह चौहान ने भूपालपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गत 30 मार्च को वह नौकरी पर गया था। रात को घर लौटने पर कमरे का दूसरा दरवाजा खुला मिला जबकि मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। कमरे में रखी सोने की तीन चेन करीब छह तोला वजनी गायब मिली। चौहान ने रिपोर्ट में मकान मालिक डालचंद रजक पर आशंका जताई। भूपालपुरा थाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
–
