एम बी कालेज पूर्व छात्र परिषद होली मिलन मे बिखरे सभी रंग

व्याख्यान, बहुमान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का त्रिवेणी का हुआ  संगम
सैयद हबीब
उदयपुर 31 मार्च।  एम बी कॉलेज पूर्व छात्र परिषद का होली स्नेह मिलन व मासिक बैठक कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुई ।  कार्यक्रम अध्यक्ष डा. ऐस ऐस मेहता , श्रीमति सीता शर्मा  विशिष्ट अतिथि, ऐवं परिषद अध्यक्ष प्रोफेसर महीप भटनागर व महासचिव  शांतिलाल भंडारी के सानिध्य मे कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने किया ।

आज के कार्यक्रम मे इन्जी येवन्ती कुमार बोलिया, प्रदेश ऊर्जा सलाहकार ( उपभोक्ता अधिकार संगठन,समता पाॅवर) ने प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली परियोजना के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक मध्यम परिवार के लिये 3 किलो वाॅट का संयंत्र उपयुक्त रहता है जिसमे सरकारी अनुदान पश्चात करीब एक लाख रुपये व्यय आता है जो सामान्यतः चार साल मे रिकवर हो जाता है तद्पश्चात आगामी 20 साल तक आपको आय देता रहेगा । छत के दक्षिण पश्चिम मे मात्र  150 वर्ग फीट खुली जगह मे इसके पैनल लगाये जा सकते है।

शुरुआत मे मार्च माह मे जन्मे सदस्यों के साथ नये सदस्य लेफ़्ट. जन. प्रेम शंकर श्रीमाली, रिटायर्ड नेत्र विशेषज्ञ डा हरि सिंह मोगरा , बैंक व अन्य यूनियन लीडर पी ऐस खीची व सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा का बहुमान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों मे सीता शर्मा की ईश वंदना “शारदे मां अमर वर दे” प्रो महिप भटनागर की कविता “फागुन आता देख कर “‘ मंजु सिसोदिया का गीत “तेरे सदके बलम”, निवेदिता बक्षी का गीत “होली खेलन आये श्याम” सुरेश सिसोदिया के नहले पर देहला चुटकुले , डा.बी.ऐल चावत का रुपांतरित ” सौ साल पहले”, ऐस आर तिवारी का गीत “आज होलिका के अवसर पर”, रविन्द्र भटनागर फिल्मी गीत “ओहरे ताल मिले नदी  के जल मे ” जे ऐस पोखरना की व्यंग्यात्मक साली महात्म्य , इन्द्र मल पटवा का गीत “इस तरह आज होली मानायेगे हम ” चंदन छाजेड का फिल्मी गीत “मगर उसने रोका” सुना कर सभी का भरपूर मनोरंजन किया । अध्यक्षीय उद्बोधन देते  हुए डा एमएस मेहता ने कहा कि वे हृदय घात पर तुरंत किये जाने वाले प्राथमिक उपचारों पर परिषद मे व्याख्यान देना चाहेंगे। महासचिव शांतिलाल भंडारी ने बताया कि. लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम शंकर श्रीमाली के युद्ध संस्मरण व  डॉक्टर अनिल भटनागर की पुनर्जन्म से अहसासों पर वार्ता प्रस्तावित है ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ व सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!